UPSSSC PET 2023 Syllabus in Hindi
Trending

UPSSSC PET 2023 सिलेबस हिंदी में

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के लिए preliminary eligibility test के लिए हर साल PET ऑनलाइन आवेदन जारी करता है। इस परीक्षा के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं और इसके पश्चात UPSSSC PET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है, और परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी जाती है जिसके बाद परीक्षा आयोजित की जाती है, और अंत में परिणाम जारी कर दिए जाट हैं।

अगर आप UPSSSC की तैयारी कर रहे हैं तो आपको UPSSSC PET 2023 से संबंधित जानकारी होना बहुत ज़रूरी है।

UPSSSC PET(संक्षिप्त विवरण)–

  • संस्था नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
  • परीक्षा का मोड: ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: http://upsssc.gov.in/

Exam Pattern की जानकारी

यह केवल एक प्रारंभिक परीक्षा है जिसमें अगर आप उत्तीर्ण होते हैं तो आप UPSSSC द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी के पदों के विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर आपका आकलन आयोग द्वारा किया जाएगा।

  • इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा और प्रश्न पत्र द्विभाषी यानी कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे।
  • इसके लिए आपको 2 घंटों का समय दिया जाएगा।
  • अगर ऋणात्मक अंक की बात करें तो इसमें 1/4 ऋणात्मक अंक का प्रावधान आयुक्त द्वारा किया गया है।

 

आइए अब तालिका के अनुसार समझते हैं कि किस विषय में कितने प्रश्न पूछे जायेंगे।

  • भारतीय इतिहास: 05
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 05
  • भूगोल: 05
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: 05
  • भारतीय संविधान और लोक प्रशासन: 05
  • सामान्य विज्ञान: 05
  • प्राथमिक अंकगणित: 05
  • सामान्य हिंदी: 05
  • सामान्य अंग्रेजी: 05
  • रीजनिंग: 05
  • करेंट अफेयर्स: 10
  • सामान्य जागरूकता: 10
  • हिंदी गद्यांश/व्याकरण: 10
  • ग्राफ की व्याख्या और विश्लेषण: 10
  • तालिका की व्याख्या और विश्लेषण: 10

कुल प्रश्न/कुल अंक: 100/100

परीक्षा का हिंदी में सिलेबस

 

भारतीय इतिहास के विषय से सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल, सल्तनत काल, मराठा, ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव इत्यादि जैसे टॉपिक पूछे जाएंगे और कुल अंक होगा 5

 

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विषय से स्वाधीनता आंदोलन, महात्मा गांधी का जन्म एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, विधाई संशोधन, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक हैं 5

 

भूगोल विषय से भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदिया, घाटियां, मरुस्थल, वन, टाइम जोन, जनसंख्या एवं प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 5

 

भारतीय अर्थव्यवस्था से भारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, पंचवर्षीय योजनाओं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, दुग्ध विकास, श्रम सुधार इत्यादि जैसे टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक हैं 5

भारतीय संविधान और लोक प्रशासन से भारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं, संसदीय प्रणाली, नीति निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, न्यायालय, स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक हैं 5

सामान्य विज्ञान से प्रारंभिक भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान जैसे टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 5

 

प्राथमिक अंकगणित से पूर्ण–अपूर्ण संख्याएं, प्रतिशतता, वर्ग, वर्गमूल, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, घातांक, घात इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 5

 

सामान्य हिंदी से संधि, विलोम, शब्द पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे, लेखक, रचनाओं, सामान्य अशुद्धियां इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 5

सामान्य अंग्रेजी से अंग्रेजी व्याकरण, रीडिंग, comprehension इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 5

रीजनिंग से क्रम, रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर, घड़ी, कोडिंग, डिकोडिंग इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 5

करेंट अफेयर्स में भारत और वैश्विक स्तर के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 10

सामान्य जागरूकता के विषय से भारत के पड़ोसी देश मुद्रा राजधानी अंतर्राष्ट्रीय दिवस भारतीय पर्यटन स्थल भारतीय कला एवं संस्कृति पुस्तकें एवं लेखक भारतीय अनुसंधान संगठन इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 10

हिंदी गद्यांश / व्याकरण के विषय से अपठित गद्यांश एवं विवेचना से प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 10

ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण से ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 10

कालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण से तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक होंगे 10

परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

 

  1. इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार कैसा होगा?

बहुविकल्पीय

  1. कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे इस परीक्षा में?

100

  1. आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता क्या है?

आवेदक हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए

  1. आवेदन करने के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *