आईपीएल 2023(IPL 2023) का रोमांच अब धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुँच रहा है, आये दिन किसी न किसी मैच में कोई न कोई एक नया हीरो बनकर उभर रहा है, चाहें हाल ही में यशस्वी जैसवाल हो या कोलकाता के रिंकू सिंह. लेकिन फ़िलहाल आज का जो मैच है कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उसमे दो ऐसे खिलाडी हैं जिनपर दोनों ही टीमें काफी हद तक निर्भर कर रहीं हैं. मैं बात कर रहा हूँ धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाडी शिवम दुबे की, जिन्होंने इस साल आईपीएल में एक अलग ही पहचान बनाई है. धोनी के नेतृत्व में यह युवा खिलाडी और भी निखर कर आया है. शिवम दुबे ने अब तक इस सीजन आईपीएल में खेले सभी 12 मैचों में 315 रन बना चुके हैं, जिसमे इन्होने अभी तक तीसरे नंबर पर सबसे अधिक 27 छक्के भी मारे हैं, वहीँ युवा कप्तान नितीश राणा के नेतृत्व में रिंकू सिंह ने भी अपनी इस सीजन एक अलग छाप छोड़ी है, खासकर उन्होंने जब से गुजरात टाइटन के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े और मैच जिताया, उस पारी के बाद रिंकू सिंह के सभी मुरीद हो गए. रिंकू सिंह ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में खेले गए सभी 12 मैचों में कुल 353 रन बना चुके हैं और इस दौरान कुल 22 छक्के भी लगाये हैं.
कोलकाता के लिए आज करो या मरो
वैसे तो कोलकाता के लिए इस सीजन राह आसान नही रही और तो और उनके प्लेऑफ में पहुँचने की सम्भावना भी बेहद कम है. उसके बावजूद यदि आज मैच धोनी की चेन्नई के खिलाफ जीतते हैं तो निश्चित ही इस टीम की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. यदि आज मैच किसी कारण से नही होता है या हार जाती है तो कोलकाता नाईट राइडर्स का प्ले ऑफ में खलेने का सपना टूट जायेगा. वहीँ चेन्नई इस सीजन भी पहले की भांति बेहतर खेल रही है और टेबल में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में यदि आज चेन्नई मैच हार जाती है तो भी उनके लिए प्ले ऑफ में जाने की पूरी संभावनाएं जीवित रहेंगी.
बड़े नाम दर्शन छोटे
कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए इस सीजन सबसे बड़ी समस्या उनके बड़े नामी खिलाडियों का ख़राब प्रदर्शन रहा है. सुनील नरेन, आंद्रे रसल जैसे सरीखे खिलाडी इस बार अपना जादू चलाने में बेहद असफल रहे हैं. उनके प्रदर्शन न कर पाने के चलते ही आज कोलकाता आईपीएल से बाहर होने के कगार पर खड़ी है.
आईपीएल 2023 अंक तालिका
TEAMS | M | W | L | T | N/R | PT | NRR | |
|
12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | 0.761 | |
CHENNAI SUPER KINGS | 12 | 7 | 4 | 0 | 1 | 15 | 0.493 | |
MUMBAI INDIANS | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | -0.117 | |
LUCKNOW SUPER GIANTS | 12 | 6 | 5 | 0 | 1 | 13 | 0.309 | |
RAJASTHAN ROYALS | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | 0.633 | |
PUNJAB KINGS | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | -0.268 | |
ROYAL CHALLENGERS BANGALORE | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.345 | |
KOLKATA KNIGHT RIDERS | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.357 | |
SUNRISERS HYDERABAD | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.471 | |
DELHI CAPITALS | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 8 | -0.686 |