Govt. Vacancies

ECIL Recruitment 2023: ईसीआईएल में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी

 

नई दिल्ली। भारत सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. यह भर्ती ग्रेजुएट इंजीनियर एवं डिप्लोमा/ टेक्नीशियन पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती से सम्बंधित जो भी कैंडिडेट्स योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही ECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 तक है। अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले भर्ती से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी की पुष्टि के लिए वेबसाइट पर जाकर योग्यता अवश्य चेक कर लें।

ECIL Apprenticeship Recruitment 2023: इस भर्ती के पात्रता एवं मापदंड

ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने बीई/ बीटेक उत्तीर्ण किया हो। डिप्लोमा/ टेक्नीशियन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने इससे संबंधित क्षेत्र में ही  डिप्लोमा प्राप्त किया हो, अन्यथा उसे अमान्य करार कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2023 को ध्यान में रखकर 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

ECIL Apprenticeship 2023: 100 से अधिक पदों की भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी

यह भर्ती कुल 363 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से ग्रेजुएट इंजीनियर के 250 पदों और डिप्लोमा/ टेक्नीशियन के 113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती में चयनित होने के लिए जो उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में फॉर्म भर लेंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया 21 एवं 22 दिसंबर 2023 को संपन्न करवाई जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर 2023 तक चयनित उम्मीदवारों की ज्वॉइनिंग फॉर्मेलिटीज पूरी की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ट्रेनिंग 1 जनवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकरी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *