Uncategorized

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात के 75वें संस्करण को किया संबोधित।

अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगो ने सुनी मन की बात
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को 75वीं बार संबोधित किया है, जो हर बार देश को एक नई दिशा प्रदान करने वाला होता है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के कई बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के विकास के लिए गए संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात समाज को जानने का अच्छा टूल है और इसके माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने और करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त देशवासियों को बधाई दिया। पीएम ने आजादी की लड़ाई के वीरों के बारे में देश के सभी लोगों को बताने के लिए शुरू किए गए अमृत महोत्सव का जिक्र किया और कहा कि इससे देश के क्रांतिकारियों के बारे में लोगों को पता चल रहा है। हमें अमृत महोत्सव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प देता है। महोत्सव यह वीरता को जीने का सुवर्ण अवसर है। पीएम ने पिछले साल इसी समय लागू हुए लाकडाउन का जिक्र किया और कहा कि यह अनुशासन के पर्व जैसा था, जिसे पीढियां याद करेगीं। पीएम ने कोरोना वारियर्स को भारत के लोगों की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज कोरोना वैक्सिन का ड्राइवर बन गया है और दवाई भी और कड़ाई भी के मूलमंत्र को दोहराया। प्रधानमंत्री ने महिला क्रिकेटर मिताली राज को 10 हजार रन पूरे करने पर बधाई दिया और महिला क्रिकेटर  की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए इसे देश भर के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में लाइटहाउस टूरिज्म, म्यूजियम, आत्मनिर्भर भारत, रतनेश्वरा मंदिर, पर्यावरण पारिस्थितिकी, कृषि को रोजगार बनाने और सुनामी के वक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने नएपन के साथ-साथ वक्त के साथ खुद को बदलने और आधुनिकता पर जोर दिया।

 
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा ने भी देश के समस्य नागरिकों को होली और होलिका दहन की शुभकामनाएं दी और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी मन की बात में छोटी छोटी बात करते है जिनका 130 करोड़ देशवासियों में बड़ा गहरा असर होता है। माननीय प्रधानमंत्री जी आने वाले त्योहारों के महत्व, महापुरुषों के त्याग और बलिदान, सामाजिक समस्याओं और सामान्य नागरिक द्वारा समाज के लिये किये गये उत्कृष्ट कामो के बारे में चर्चा करते है। माननीय प्रधानमंत्री जी मन की कार्यक्रम में कोई भी राजनैतिक बात नहीं करते है। हर बार की तरह यह कार्यक्रम भी देश के लोगों के लिए नई राह देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के विचारों पर अमल करना है जिससे भारत तरक्की की राह पर नए कीर्तिमान रच सके।

श्री गोयल ने आगे कहा कि महामारी के समय हम भारतवासियों ने यह दिखा दिया कि सेवा और त्याग का हमारा विचार केवल हमारा आदर्श नहीं है बल्कि यह भारत की जीवन पद्धति है। देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है और हमने विश्व को दिखा दिया है कि अगर संकल्प शक्ति हो तो किसी भी नामुमकिन को मुमकिन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *