Politics

मजदूरों के पलायन के लिए केजरीवाल जिम्मेदार – अशोक गोयल

· राजनीति करने के बजाय समय रहते ध्यान देते तो नहीं होता पलायन

· मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झूठ की दुकान की पोल खुल चुकी है- अशोक गोयल

दिल्ली, कोरोना महामारी के चलते जारी लॉक डाउन-3 के दौरान दिल्ली में किराये पर रहने वाले अन्य राज्यों के निवासी जैसे कि उत्तर-प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा इत्यादि लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जिसके चलते मजदूर लोग पलायन को मजबूर हुए हैं। इन समस्याओं को देखते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने शनिवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री समय रहते इन प्रवासी मजदूरों पर ध्यान देते तो ऐसे हालात ही नहीं बनते। समय पर भोजन, राशन न मिलने और किराया चुकाने आदि समस्याओं को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से पैदल, साइकिल व चोरी छुपे अपने प्रदेशों की तरफ जा रहे हैं।

प्रवक्ता गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, बस यात्रा फ्री की बात करते है और कहते कि 10 लाख लोगों को दिन में और रात में दोनों समय खाना मुफ्त दिया जा रहा है और दिल्ली में 70 लाख लोगों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है। लेकिन इन सब के बावजूद भी एक तरफ बेबस, असहाय मजदूर दिल्ली से पैदल पलायन को मजबूर क्यों हैं। जबकि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ से भरे आत्मविश्वास के साथ दिल्ली तैयार है के नारे के साथ गरीब मजदूरों को चिड़ा रहे है।

गोयल ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झूठ की दुकान की पोल खुल चुकी है। अगर समय रहते वो मजदूरों को राशन और खाना दे देते तो आज मजदूर पलायन को मजबूर नही होता। गोयल ने कहा मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल रहे है उनको दिल्ली के मजदुरो से माफी मांगनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *