सावधान चीन के कारण इंटरनेट उपयोगकर्ताओं पर हो सकते है साइबर अटैक
Trending

सावधान चीन के कारण इंटरनेट उपयोगकर्ताओं पर हो सकते है साइबर अटैक – पांच दिनों में 40 हजार से अधिक मामले | जानें पूरा मामला

  • चीनी कंप्यूटर हैकर्स ने बीते  पिछले पांच दिनों में 40,000 से अधिक साइबर हमलों का प्रयास किया  है |

पूर्वी लद्दाख में  चीन और भारत  के बीची  सीमा पर  तनाव बढ़ने के बाद से  ही साइबर अटैक के मामलों  में तेजी देखने को मिली है | इस बात की पुष्टि साइबर विंग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक, यशस्वी यादव ने की है |

महाराष्ट्र साइबर और  राज्य पुलिस के साइबर विंग के अधिकारियों का कहना है कि इस वक्त सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं  को    अपने आईटी सिस्टम के साइबर सुरक्षा को  ऑडिट करना चाहिए ताकि खतरे को टाला जा सके|

महाराष्ट्र साइबर  को  जितने  भी साइबर अटैक के  प्रयासों के बारे में  जानकारी  मिली है  उनमें से अधिकांश चीन के चेंग्दू क्षेत्र   साइबर अटैक्स  का  सोर्स  पाए गए है|

भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं  को  साइबर  हमलों के खतरे पर ध्यान  देना चाहिए और   अपने  कंप्यूटर सिस्टम  में  फ़ायरवॉल सिक्योरिटी को जोड़ना चाहिए   और  इसके अलावा सिक्योरिटी चेक करके कंप्यूटर सिस्टम को  मजबूत बनाना  चाहिए

पुलिस ने  एक फर्जी ईमेल आईडी  का भी  खुलासा किया है  “ncov2019@gov.in” नाम से ये ईमेल एड्रेस  पाया गया है, जिससे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के निवासियों के लिए नि: शुल्क कोविद -19 परीक्षण के बारे में फर्जी सूचना भेजी गई थी, अधिकारियों ने चेतावनी दी है की इस तरह के मेल का  जवाब देने से बचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *